{"_id":"631245765dde0620a821cb1d","slug":"three-injured-including-two-bike-riders-due-to-car-grip-kushinagar-news-gkp449170093","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट से बाइक सवार दो युवक सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट से बाइक सवार दो युवक सहित तीन घायल
विज्ञापन
तमकुही फोरलेन पर कार को बचाने में सड़क से उतरी बस।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट से बाइक सवार दो युवक सहित तीन घायल
तमकुहीराज। स्थानीय थानाक्षेत्र स्थित फोरलेन पर बनवरिया कट के पास कार को बचाने में लग्जरी बस सड़क से उतर गई। बस की ठोकर से कार उछलकर दूसरी लेन में पहुंच गई, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों सहित तीन लोग घायल हो गए। उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की दोपहर फोरलेन पर दिल्ली से बिहार जा रही लग्जरी बस बनवरिया कट के पास पहुंची। तभी एक कार अचानक कट से निकलकर बस के सामने आ गई। उसे बचाने के लिए ड्राइवर ने बस को सड़के से नीचे उतार दिया। उधर बस की टक्कर लगने से कार उछलकर दूसरी लेन में पहुंच गई, जिसकी चपेट में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। क्षेत्र के गाजीपुर निवासी बाइक सवार सुदर्शन गुप्ता और गुड्डू गुप्ता लेन बदलने के लिए कट के पास खड़े थे। तभी बस की टक्कर से कार उछलकर उनके ऊपर से गुजर गई। कार सवार भी बच गए। हालांकि वहीं कुछ दूरी पर खड़े शत्रुघ्न गुप्ता भी कार की चपेट में आकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
इस संबंध में एसएचओ अश्वनी कुमार राय ने बताया कि घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बस को क्रेन की मदद से सड़क पर लाकर सवारियों को उनके स्थान पर भेजवाया गया। दुर्घटना में बस और कार में सवार किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। राहगीर दुर्घटना के शिकार हुए हैं।