फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three injured including old man in bike collision

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग समेत तीन घायल

Wed, 28 Aug 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 Aug 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Three injured including old man in bike collision
पडरौना। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपाती चौराहे पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग व उनके दो नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। चौराहे पर मौजूद लोगों की मदद से तीनों को पडरौना भेजवाया गया। मौका पाकर बाइक सवार भाग निकला।
विज्ञापन

पड़री पिपरपाती के टोला महदेवा निवासी महेश यादव मंगलवार की शाम करीब 6:45 बजे साइकिल से अपने दो नाती छोटू यादव उम्र सात वर्ष और कुन्दन यादव उम्र 11 वर्ष को लेकर चौराहे पर दवा लेने जा रहे थे। अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। इससे महेश समेत उनके दोनों नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से तीनों को पडरौना के एक निजी अस्पताल में भेजवाया गया। वहीं, घटना के बाद मौका पाकर बाइक सवार वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed