{"_id":"6761c454827f2bc6120526e2","slug":"three-injured-in-two-separate-accidents-two-referred-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-128458-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो अलग-अलग हादसे में तीन घायल, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो अलग-अलग हादसे में तीन घायल, दो रेफर
Wed, 18 Dec 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। इसमें से दो घायलों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों दुर्घटनाएं मंगलवार की शाम चार बजे के आसपास की हैं।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बौलिया चौराहे पर सड़क पार कर रहे बौलिया गांव निवासी 50 वर्षीय रमेश चौहान पुत्र भरोसा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसके कारण रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। कप्तानगंज सीएचसी में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, कस्बे के रामकोला रोड पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में 40 वर्षीय राहुल श्रीवास्तव व 60 वर्षीय अनिल श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल रिश्ते में पिता-पुत्र हैं। दोनों को सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा गया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद एक बाइक का सवार वहां से भाग निकला।