फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three injured in road accident

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में तीन घायल

Tue, 28 Nov 2023 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three injured in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सुकरौली। हाटा कोतवाली के बेलही गांव के पास सोमवार को एक व्यक्ति बाइक की चपेट में आ गया। इससे उसके साथ-साथ बाइक सवार दो लोग भी घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी भेजवाया, जहां दो घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।


हाटा कोतवाली के बरवां गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता का पुत्र सूरज (14) सोमवार को साइकिल से घर जा रहा था। बेलही गांव के पास बंचरा की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार की चपेट में आ गया। बाइक पर झंगहा थाना क्षेत्र के रानापार गांव निवासी विशाल (25 ) और झंगहा थाना के जगदीशपुर हरपुर निवासी 26 वर्षीय किसान सवार थे। दुर्घटना में किशोर समेत तीनों लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने तीनों को सुकरौली पीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने सूरज गुप्ता और विशाल की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed