फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   three injured in rampage

खेत में मवेशी चराने को लेकर मारपीट में तीन घायल

Thu, 13 Aug 2020 06:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
three injured in rampage
खेत में मवेशी चराने को लेकर मारपीट में तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरवापट्टी। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमवाखास टोला गोखुला में बृहस्पतिवार को गन्ने के खेत में मवेशी चराने की बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को दुदही सीएचसी भेजा गया है।
अमवा खास का गोखुला टोला गंडक नदी के दूसरी तरफ स्थित है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव बैकुंठपुर कोठी निवासी जगदीश और बन्हू यादव का खेत इस गांव में है। बृहस्पतिवार को नदी पार करके ये लोग अपना खेत देखने गए थे। जगदीश व बन्हू के खेत में गोखुला निवासी श्यामसुंदर यादव के मवेशी घास चर रहे थे। इसकी शिकायत करने पर दूसरे पक्ष ने पिटाई कर दी। बीच बचाव करने गए उनके रिश्तेदार धोबीघटवा निवासी सुभाष यादव भी बुरी तरह घायल हो गए। अन्य किसानों ने बीच बचाव कर घायल जगदीश, बन्हू व सुभाष यादव को नाव से नदी पार कराकर बरवापट्टी थाने भेजा। यहां से पुलिस ने घायलों को दुदही सीएचसी में इलाज के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में बरवापट्टी एसओ नंदा प्रसाद सोनकर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घायलों का इलाज चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed