फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three including two BJP candidates filed nomination papers

भाजपा के दो उम्मीदवारों समेत तीन ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Tue, 08 Feb 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three including two BJP candidates filed nomination papers
भाजपा के दो उम्मीदवारों समेत तीन ने दाखिल किया नामांकन पत्र
विज्ञापन

- हाटा से भाजपा के मोहन वर्मा और फाजिलनगर से सुरेंद्र कुशवाहा ने दाखिल किया नामांकन पत्र
- फाजिलनगर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नंदलाल विद्रोही ने भी किया नामांकन
कुशीनगर। छठे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें भाजपा से हाटा के उम्मीदवार मोहन वर्मा और फाजिलनगर से सुरेंद कुशवाहा का नाम शामिल है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नंदलाल विद्रोही ने पर्चा दाखिल किया। कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे दिन का नामांकन संपन्न हुआ। इस दिन प्रत्याशियों ने 36 नामांकन पत्र लिए।
राजनीतिक दलों ने रविवार से ही अवशेष विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसी के साथ प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला तेज हो गया है। सोमवार को नामांकन का तीसरा दिन रहा। सुबह 11 बजे से नामांकन शुरू हुआ। दोपहर लगभग एक बजे तक किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। सभी आरओ के कक्ष सूने पड़े थे। पुलिसकर्मी भी कलेक्ट्रेट का मुख्य द्वार खोले नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आने वालों का इंतजार करते देखे गए, लेकिन उसके बाद सबसे पहले हाटा से भाजपा के उम्मीदवार मोहन वर्मा नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। उनके साथ पहुंची भीड़ को पुलिस ने बैरिकेडिंग के पास ही रोक दिया। वहां से प्रस्तावक और अपने एक सहयोगी के साथ मोहन वर्मा नामांकन कक्ष में पहुंचे, जहां हाटा के आरओ के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

उनके बाद फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के ही उम्मीदवार सुरेंद्र कुशवाहा भी पार्टी कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे वह भीड़ के साथ पहुंचे, जहां बैरिकेडिंग के पास भीड़ को रोक दिया गया। उनके समर्थन में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह भी साथ में थे। सुरेंद्र कुशवाहा ने भी नामांकन कक्ष में पहुंचकर तमकुहीराज के आरओ के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। तीसरे उम्मीदवार नंदलाल विद्रोही ने निर्दल से नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि तीसरे दिन तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन प्रत्याशियों ने 36 पर्चे लिए
सोमवार को खड्डा विधानसभा सीट के लिए पांच, पडरौना के लिए चार, तमकुहीराज के लिए 11 और फाजिलनगर विधासभा क्षेत्र के लिए चार पर्चे प्रत्याशियों ने लिए। इसी तरह कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक, हाटा के लिए पांच और रामकोला विधानसभा क्षेत्र के लिए छह पर्चे प्रत्याशियों ने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed