फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   three houses turn to ashes

आग लगने से तीन घरों का सामान जला

Sat, 30 Nov 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
three houses turn to ashes
आग से जले चार घर । - फोटो : KUSHINAGAR
आग लगने से तीन घरों का सामान जला
विज्ञापन

पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के नादह गांव में बृहस्पतिवार की रात आग लगने से तीन घरों का सारा सामान जल गया। लपटों में घिरकर एक गाय भी झुलस गई। लोगों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

गांव के रामचरित्र पटेल के घर में बृहस्पतिवार की देर रात किसी वजह से आग लग गई। शोर मचाने पर जबतक गांव के लोग जुटते, आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोसी रामदयाल पटेल और राजकुमार पटेल के घर भी चपेट में आ गए। लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी देर तक मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस दौरान घर में रखे सामान के अलावा रामचरित्र पटेल की बाइक जल गई। राजकुमार पटेल के घर में बंधी गाय बुरी तरह झुलस गई। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सालय के डॉक्टर इंद्रजीत त्रिपाठी ने गाय का इलाज शुरू किया। लेखपाल बिहारी प्रसाद ने आगलगी से हुई क्षति का आकलन किया। बताया कि आगलगी की इस घटना में करीब साढ़े तीन लाख रुपये की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed