{"_id":"667a0db35bb9250fce06f084","slug":"three-henchmen-of-the-gang-making-fake-birth-certificates-and-aadhar-cards-arrested-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118740-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र व आधार कार्ड बनाने वाले गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र व आधार कार्ड बनाने वाले गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार
Tue, 25 Jun 2024 05:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनाने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने सोमवार को भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में शामिल तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। गिरफ्तार जालसाजों में दो कुशीनगर के और एक बिहार का है। गिरोह का सरगना झारखंड का रहने वाला डाककर्मी बताया जा रहा है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
फर्जी तरीके से आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र बनाने का रैकेट काफी दिनों से सक्रिय है। साइबर अपराधी मोटी रकम लेकर लेकर जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनाने के साथ ही संशोधन भी करते हैं। जल्दी और आसानी से मनमाफिक कागजात तैयार होने से लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं। एएसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि कुशीनगर पुलिस को लंबे समय इस तरह के साइबर फ्राड की शिकायतें मिल रही थीं। माइक्रो फाइनेंस कंपनी से ऋण लेने में भी फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी का इस्तेमाल होने के मामले सामने आने के बाद से साइबर सेल की नजर इस रैकेट पर थी।
तरयासुजान और साइबर थाने की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अहिरौलीदान तिराहे के पास बंधे पर क्षेत्र के बांकखास गांव निवासी रोहित कुमार सिंह, सिसवा अव्वल गांव निवासी मुकेश सैनी और बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थानाक्षेत्र के सेमरा बजार निवासी विकास कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब एक लाख रुपये नकदी, दो लैपटाप, छह फर्जी जन्म प्रमाणपत्र, 10 सिम कार्ड, 10 नकली मुहरें और एक बाइक बरामद की गई। रोहित के घर से फर्जीवाड़े में इस्तेमाल किए जाने वाले कंप्यूटर के पार्ट्स और फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस गैंग के मास्टरमाइंड झारखंड निवासी डाककर्मी दीपक और गोपालगंज के भोरे निवासी उसके साथी नीरज कुमार की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
-
ऐसे तैयार करते थे फर्जी दस्तावेज
पुलिस के मुताबिक गोपालगंज निवासी नीरज अपने आधार एनरोलमेंट पर झारखंड के दीपक की आईडी का इस्तेमाल करता है। लोगों का आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरकारी तौर पर डाकघर में होती है। इसमें अलग-अलग सरकारी कर्मचारी की आईडी का प्रयोग होता है। नीरज और दीपक अलग-अलग जिलों को सरकार की ओर से आवंटित आईडी का भी प्रयोग करते हैं। पकड़े गए जालसाजों ने बताया कि 500 से अधिक कूटरचित फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र बना चुके थे। यह गैंग ऐसे स्थानों को चिह्नित करता है, जहां पर आधार बनाने वाली सरकारी संस्थाएं दूर होती है। इसलिए बांकखास गांव में जन्म प्रमाणपत्र व आधार कार्ड में जन्मतिथि और समय बदला जा रहा था। ये लोग viewcert.colud/index.php/auth/dashboard/index.php लिंक पर लाॅगिन कर किसी भी व्यक्ति की आवश्यकता अनुसार फर्जी लाॅगइन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर फर्जी डाटा फीड कर देते हैं। क्यूआर कोड स्वत: जेनरेट हो जाता है। इसी कूटरचित जन्म प्रमाणपत्र से आधार इनरोलमेंट नंबर तैयार कर लेते हैं। इनरोलमेंट के 72 घंटे बाद आधार जेनरेट होता है, लेकिन यह गिरोह एप की मदद से इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों में छेड़छाड़ कर 72 घंटे से पहले ही डाटा को सिंक कर देता है और प्रमाणपत्र दे देता है।