फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three feet of water still in low-lying hamlets; crops destroyed.

Kushinagar News: निचले टोलों में अब भी तीन फीट पानी, फसलें बर्बाद

Sun, 04 Oct 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 04 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Three feet of water still in low-lying hamlets; crops destroyed.
तरया सुजान। बाढ़ प्रभावित ग्राम सभा अहिरौलीदान में बाढ़ के पानी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, निचले और नदी किनारे बसे टोलों में अभी भी दो से तीन फीट पानी भरा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा था।
विज्ञापन

एपी बंधे के पास से पूरे 20 गांवों में 4 से 5 फीट पानी घुस गया था। घरों में पानी घुसने से लोगों को छतों और ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी थी। अब मुख्य बाजार और ऊपरी टोलों का पानी कम हो गया है।
विज्ञापन

अहिरौलीदान के दुर्गा मंदिर टोला, घाट टोला, शिवमंदिर टोला, मदरही टोला, लोकनहां टोला, दान चक, चितौनी खालव बगही टोला और बांध के किनारे के घर अभी भी जलमग्न हैं। नाव और ट्रैक्टर-ट्रॉली के सहारे आवागमन हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed