फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   three died in road accident

खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, तीन युवकों की मौत

Sun, 17 Apr 2022 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
three died in road accident
मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, तीन युवकों की मौत
विज्ञापन

- एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे शादी में, एक गंभीर
- पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग शनिवार की देर रात हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के गांव सरया के पास शनिवार की देर रात बाइक सवार युवक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर चार लोग सवार थे। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के सिकटा गांव निवासी विक्की सिंह (26), मुकेश सिंह (24), सुनील कुमार (20) और बिट्टू सिंह (23) एक ही बाइक पर सवार होकर मंसाछापर के पास गुलहरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अभी वे लोग कुबेरस्थाना क्षेत्र के सरया गांव के पास पहुंचे ही थे कि सड़क के किनारे खड़ी एक बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही विक्की की मौत हो गई। लोगों ने अन्य तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। मुकेश और सुनील की रास्ते में मौत हो गई। बाइक चला रहे बिट्टू की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

000000000
बाइक सवार युवकों ने नहीं पहना था हेलमेट
कुबेरस्थाना क्षेत्र के सराया गांव में पास शनिवार की रात हुए सड़क हादसे के शिकार बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे। इसके अलावा एक बाइक पर चार युवकों के सवार होने से बाइक चला रहा बिट्टी खुद को नियंत्रित नहीं कर सका। इससे सड़क के किनारे खड़ी बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
टहल रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के धारमठिया चौराहे के पास शनिवार की देर रात सड़क पर टहल रहा एक युवक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उसे सीएचसी फाजिलनगर लेकर गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार धारमठिया गांव निवासी रियाज अंसारी (18) शनिवार की देर रात में खाना खाने के बाद दरवाजे के सामने तुर्कपट्टी-पटहेरवा मार्ग पर टहल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक बाइक सवार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। बाइक चालक भी बाइक लेकर सड़क पर ही गिर गया। ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी फाजिलनगर इलाज भेजवाया, जहां से चिकित्सक ने रियाज की हालत गंभीर देख गोरखपुर रेफर कर दिया। बाइक ग्रामीणों के कब्जे में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed