फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three-day training camp on STEM science kit concludes

Kushinagar News: स्टेम विज्ञान किट का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Wed, 27 May 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three-day training camp on STEM science kit concludes
कसया। राजीव गांधी फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित स्टेम विज्ञान किट का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की विभिन्न अवधारणाओं की व्यावहारिक जानकारी दी गई। नगर के महंत अवेद्यनाथ नगर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर मोहम्मद आरिफ ने विज्ञान किट की उपयोगिता और प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान बच्चों की सोच और समझ को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी मो. हिदायत ने बताया कि विज्ञान किट के माध्यम से विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की मेधा शक्ति का विकास होगा और वे विज्ञान विषय को सरल और रोचक तरीके से समझ सकेंगे। दिल्ली से आए प्रशिक्षक अभिषेक गुप्ता ने विज्ञान किट प्रयोगशाला के माध्यम से बच्चों को अन्वेषण करने और मॉडल विकसित करने की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed