{"_id":"6a2337444a99585461090c1a","slug":"three-arrested-with-stolen-bike-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-161235-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
Sat, 06 Jun 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरवा। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शुक्रवार की शाम चोरी की बाइक साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने बरामद बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि शुक्रवार की शाम पटहेरिया सीसी रोड पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार तीन लोग सीसी सड़क से बिहार की तरफ जाने वाली समउर मार्ग से आते दिखे। वे पुलिस को देख भागने लगे। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बाइक सवारों से बाइक से संबंधित कागज की जानकारी ली, तो उनके पास कोई कागज नहीं था। कड़ाई से हुई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी की है। बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों अभिषेक कुमार निवासी सुकरौली थाना कटेया जनपद गोपालगंज बिहार, सूरज कुमार निवासी भरपटीया परसौनी थाना तमकुहीराज और एक बाल अपचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।