{"_id":"65a6f93a5a852d8bd9019603","slug":"three-accused-involved-in-a-gang-selling-banned-animal-meat-arrested-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-436260-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रतिबंधित पशु का मांस बेचने के गैंग में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रतिबंधित पशु का मांस बेचने के गैंग में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 17 Jan 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। प्रतिबंधित पशु की हत्या कर मांस बेचने के कारोबार में शामिल गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने लखुआ गांव के सरेह से गिरफ्तार किया है। अभी एक आरोपी फरार है। पुलिस ने इनके पास से 13.50 किलोग्राम मांस व छुरा, ठीहा आदि बरामद किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम लखुई व आसपास गांव के सरेह में एक गैंग काफी समय से प्रतिबंधित पशुओं का शिकार कर उसके मांस को अल्पसंख्यक समुदाय में बेचने का कार्य कर रहा था। खड्डा पुलिस को सोमवार की राम में सूचना मिली कि नील गाय का शिकार कर उसका मांस बेचा जा रहा है। पुलिस ने छापामार कर कुछ लोगों को मांस के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से प्लास्टिक की बोरी में रखा लगभग 13.50 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, चाकू व अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उस्मान अंसारी, आशिक खान, हफीजुल्लाह अंसारी निवासी लखुई के रूप में हुई है। पुलिस एक आरोपी सोनू अंसारी निवासी ग्राम विशुनपुरा को फरार बता रही है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि प्रतिबंधित पशु मांस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। एक फरार है।
00
पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
मंसाछापर। जटहां बाजार पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति, ससुर, सास समेत सात लोगों के विरुद्ध उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। महिला का आरोप था की शादी के बाद से दहेज और बाइक की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
रवींद्र नगर थाना क्षेत्र के पकड़ी खुर्द गांव की ममता मद्धेशिया की शादी वर्ष 2018 में जटहां बाजार थाना क्षेत्र के चिरगोड़ा गांव में बबलू के साथ हुई थी। महिला का कहना है कि शादी के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में पति, सास, ससुर समेत घर के अन्य सदस्यों ने और दहेज और बाइक की मांग करने लगे। महिला का आरोप था कि उनकी मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, सास, भसुर समेत सात लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी आदि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद