फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Threat to make woman's photo viral, case registered against two

Kushinagar News: महिला का फोटो वायरल करने की धमकी, दो पर केस दर्ज

Fri, 26 Jan 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Threat to make woman's photo viral, case registered against two
समउर बाजार। महिला से मोबाइल फोन पर अश्लील बात करने वाले युवक ने सोशल मीडिया पर ऑडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने से आहत महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह घर पर अकेली रहती है, उसके पति रोजगार की तलाश में बाहर रहते हैं।
विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति रोजी-रोजगार के लिए बाहर रहते हैं। उसी के गांव के दो युवक उसके मोबाइल पर रोज फोन कर अश्लील बातें करते हैं व मिलने के लिए बुलाते हैं। महिला ने बताया कि उनकी बात नहीं मानने पर उनके बीच की बातों की रिकार्डिंग व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हैं। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने परवेज आलम व फैजल अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई। इस संंबंध में पटहेरवा के प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed