फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Threat to family of rape victim girl, case registered

Kushinagar News: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के परिजनों को धमकी, केस दर्ज

Fri, 20 Sep 2024 06:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Threat to family of rape victim girl, case registered
खड्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय मासूम से कुछ दिन पहले 55 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया था। मासूम के परिजनों का कहना है कि आरोपी के परिवार के सदस्य अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय मासूम के साथ दूसरे गांव के एक व्यक्ति ने नहर किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया था। गांव वालों ने उसे पकड़कर पिटाई करते हुए बंधक बना लिया था। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कलामुद्दीन के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया था। मासूम के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी कलामुद्दीन के परिवार के सदस्य अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीडि़त परिवार की सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed