फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Those who spoil the environment will be closely monitored

माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पैनी नजर

Wed, 06 Jul 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Those who spoil the environment will be closely monitored
माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पैनी नजर
विज्ञापन

पडरौना। डीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें शामिल धर्मगुरुओं, अधिकारियों को बकरीद त्योहार के मद्देनजर जिम्मेदारियों का अहसास दिलाते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। डीएम ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम एस. राजलिंगम ने थानों पर हुई पीस कमेटी की बैठक के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश यदि कहीं बैठक न हुई हो तो एक दो दिन के अंदर कर लें। अधिकारियों को त्योहार के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने त्योहार के अवसर पर जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने, कानून का पालन करने व युवा पीढ़ी पर विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने धर्मगुरुओं से अपने-अपने क्षेत्र के युवाओं को इस बैठक का संदेश देने सहित सोशल मीडिया पर आने वाले भ्रामक संदेशों को बिना जांचे परखे फॉरवर्ड करने से परहेज करने की अपील की। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले त्योहार को कुशलता व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम देवीदयाल वर्मा ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को त्योहार के मद्देनजर अनवरत विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को साफ-सफाई का कार्य पूरा कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed