{"_id":"65f37c2d6ec9c3b270091c87","slug":"those-who-hoisted-religious-flags-were-sent-to-jail-sdm-inquired-about-the-condition-of-the-village-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114132-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धार्मिक झंडा लगाने वालों को भेजा जेल, एसडीएम ने गांव का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धार्मिक झंडा लगाने वालों को भेजा जेल, एसडीएम ने गांव का जाना हाल
Fri, 15 Mar 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। धोधरही गांव में धार्मिक झंडा लगाने के मामले में हिरासत में लिए गए गयासुद्दीन अंसारी, इरफान अंसारी, याकूब अली, रियाजुद्दीन को एसडीएम कोर्ट में पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को पेश किया। जहां से एसडीएम ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। इस मामले को लेकर बुधवार को माहौल गर्म हो गया था। दो पक्षों में तनाव को देखते हुए रात में ही प्रशासन ने लोगों को समझाकर झंडा उतरवा दिया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। बृहस्पतिवार को एसडीएम कप्तानगंज योगेश्वर सिंह गांव में पहुंचे और गांव वालों से घटना की जानकारी ली। दूसरे दिन भी पुलिस गांव में तैनात रही।
रामकोला थाना क्षेत्र के धोधरही गांव में रेलवे ढाले के पास बुधवार को एक पक्ष के लोगों ने धार्मिक झंडा लगा दिया। शाम को इसकी जानकारी दूसरे पक्ष के लोगों को हुई तो मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झंडा उतरवाया और नाराज लोगों को शांत कराया। रात में ही चार युवकों को हिरासत में ले लिया गया।
बृहस्पतिवार को कप्तानगंज के एसडीएम योगेश्वर सिंह गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत कर शांतिपूर्ण माहौल के लिए अपील की। काफी देर तक एसडीएम गांव में जमे रहे। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि धार्मिक झंडा लगाने वाले चार युवकों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। गांव का माहौल सामान्य है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है।