फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Those creating trouble will spend Diwali in jail: SP

उपद्रव करने वाले जेल में बिताएंगे दीपावली : एसपी

Sat, 26 Oct 2024 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Those creating trouble will spend Diwali in jail: SP
- त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी ने हाटा कोतवाली परिसर में लोगों के साथ की बैठक
विज्ञापन

- लोगों से लिए सुझाव, प्रशासन की तैयारी से लोगों को कराया अवगत

संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। जिलाधिकारी और एसपी की मौजूदगी में शनिवार को हाटा कोतवाली परिसर में शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें लक्ष्मी पूजा आयोजन से जुड़े लोग शामिल हुई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन की ओर से तैयारी पूर्ण कर ली है। दीपावली और छठ पूजा को लेकर लोगों से सुझाव भी मांगे गए हैं। बैठक में बड़ी संख्या में आयोजक, डीजे संचालक और मूर्तिकार शामिल हुए। त्योहार में उपद्रव करने वालों को कड़ी चेतावनी दी।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। किसी ने उपद्रव करने का प्रयास किया तो उनका त्योहार जेल में मनाने की पूरी व्यवस्था पुलिस करेगी। डीएम ने कहा कि बैठक में जो भी सुझाव मिले हैं। उन्हें पूरा करने की व्यवस्था की जाएगी। त्योहारों के शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। प्रशासन लोगों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

बैठक में सिंहपुर, घोरटप, पिडरा, सिकटिया आदि गांव के लोगों ने बिजली तार के नीचे होने और रास्ते आदि की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, मनीष रूगटा, शाही फैजान खान, बबलू खान, शाकिर अली आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed