फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   This is Uttar Pradesh of new era, development plans are in motion here: Yogi

सेवरही में मुख्यमंत्री की जनसभा

Sun, 12 Sep 2021 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
This is Uttar Pradesh of new era, development plans are in motion here: Yogi
यह नए युग का उत्तर प्रदेश हैं, यहां विकास की योजनाएं गतिमान हैं : योगी
विज्ञापन

अब हवाई चप्पल वाला भी हवाई जहाज से यात्रा कर सकेगा
कांग्रेस, सपा एवं बसपा की सरकारों ने प्रदेश में बेरोजगारी, बीमारी एवं माफियावाद को बढ़ावा दिया
कांग्रेस विधायक के कारण बंधे का स्थायी समाधान नहीं हो सका, इनके लोग हमेशा रोड़ा पैदा करते रहे
बकाया गन्ना का भुगतान पेराई सत्र से पहले ही किसानों के खाते में चला जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज/तमकुहीरोड(कुशीनगर)। आज उत्तर प्रदेश में विकास की लहर दौड़ रही है। यह नए युग का नया उत्तर प्रदेश है। पिछली सरकारों ने जहां बेरोजगारी, बीमारी, माफियावाद व वंशवाद को बढ़ावा दिया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत की तकदीर व तस्वीर बदल दी है। आवास, बिजली, शौचालय, राशन सभी को मिल रहा है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर कर इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी को दूर किया है।
ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। वह रविवार को सेवरही के किसान पीजी कॉलेज में आयोजित विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण और जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कप्तानगंज के बाद सेवरही में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में हम शुद्ध पेयजल घर-घर पहुंचाने जा रहे हैं। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान पेराई सत्र के शुरू होने से पूर्व ही उनके खातों में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस विधायक अजय लल्लू को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर इस विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2017 में भाजपा का विधायक जीतकर गया होता तो आज एपी तटबंध का स्थायी समाधान हो गया होता। लेकिन यहां के विधायक के लोग जब भी बाढ़खंड के अभियंता कोई योजना तैयार कर कार्य शुरू किए, इनके लोग ठेकेदारी के नाम पर व्यवधान खड़ा कर दिए। सपा-बसपा की सरकारों ने योजनाओं के नाम पर अपनी जेबें भरने का कार्य किया। आज साढे़ चार वर्षों में प्रदेश में विकास की योजनाएं गतिमान हो रही हैं। पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों का प्रदेश में प्रवेश करने का हौसला नहीं हो रहा है। मुसहरों को मकान, राशनकार्ड, जॉबकार्ड, आयुष्मान कार्ड दिए जा रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि उत्तर प्रदेश के सभी डिग्रीधारकों को प्रदेश सरकार टेबलेट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। सभा को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस दौरान जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, डॉ. पीके राय, प्रेमचंद्र मिश्र, डॉ. संध्या मिश्र, अजय तिवारी, विजय राय, विजय दुबे, केशव पांडेय, बैजनाथ मद्धेशिया, रामनरेश मिश्र, अजय राय, रामनिवास राय, ओसियर सिंह, जेके सिंह, संजय राय और आनंद राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed