फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thirty-five years ago, Kalyan Singh had come to Kasaya to make workers aware

पैंतीस साल पहले कसया में कार्यकर्ताओं को जागरूक करने आए थे कल्याण सिंह

Sun, 22 Aug 2021 10:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Thirty-five years ago, Kalyan Singh had come to Kasaya to make workers aware
पैंतीस साल पहले कसया में कार्यकर्ताओं को जागरूक करने आए थे कल्याण सिंह
विज्ञापन

फोटो नंबर-81
- वर्ष 1986 में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए कसया में पूर्व मुख्यमंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह 35 साल पहले कसया में भी आए थे। उस समय यह देवरिया जिले का हिस्सा हुआ करता था। पूर्व सीएम उस समय नेता प्रतिपक्ष थे। यहां वह पार्टी के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में आए थे। भ्रमण के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता के यहां कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था।
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन की सूचना से कसया के लोग दु:खी हैं। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह वर्ष 1986 में नेता प्रतिपक्ष थे। तब वह भाजपा की जड़ें मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से मिलने आए थे। उस समय कुशीनगर जिला अस्तित्व में नहीं था। तब यह देवरिया जिले का हिस्सा होता था। वह पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संपर्क कर पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर उन्हें जागरूक कर रहे थे। भ्रमण के दौरान उनके साथ तत्कालीन विधायक व वर्तमान में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी थे। इसी भ्रमण के दौरान उनका काफिला कसया नगर के तत्कालीन वार्ड नंबर-8 इंदिरा नगर पहुंचा था। यहां उन्होंने तत्कालीन भाजपा कसया मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव के एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

कल्याण सिंह ने बनाया था चुुनाव अधिकारी
लक्ष्मीगंज। पूर्व विधायक श्री नारायण उर्फ भुलई भाई ने बताया कि जनसंघ के समय कल्याण सिंह ने उन्हें मऊ जिले का चुनाव अधिकारी बनाकर भेजा था। उनकी देखरेख में जिलाध्यक्ष मंगू सिंह चुने गए थे। मुख्यमंत्री रहते हुए कल्याण सिंह एक बार रामकोला आए थे। उन्होंने बताया कि एक बूढ़े व्यक्ति ने मुझसे कल्याण सिंह से मिलवाने का आग्रह किया था। उनसे मिलवाया तो उन्होंने कल्याण सिंह का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। भुलई भाई ने बताया कि कल्याण सिंह नियम के पक्के और अनुशासन प्रिय थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed