{"_id":"6112b4d88ebc3ef4180d2175","slug":"thieves-stole-goods-in-papur-village-kushinagar-news-gkp405136227","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर चुरा ले गए सामान, घर की महिलाओं को सुबह पता चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर चुरा ले गए सामान, घर की महिलाओं को सुबह पता चला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पपउर गांव में चोर चुरा ले गए सामान
घर की महिलाओं को सुबह चोरी का पता चला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहंदीगंज। रामकोला थानाक्षेत्र के ग्रामसभा पपउर में सोमवार की रात एक घर में चोरी हो गई। चोरों ने घर में घुसकर कीमती आभूषण और नकदी चुरा लिया। पीड़ित गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव के पृथ्वी की तरफ से पुलिस को दिए तहरीर में बताया गया है कि सोमवार रात चोरों ने घर में घुसकर दो लाख रुपये के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद चुरा लिया। यह रकम बच्चों की स्कूल फीस देने के लिए रखी गई थी। चोरी होने की जानकारी घर की महिलाओं को मंगलवार की सुबह हुई। खोजबीन करने पर पपउर मार्ग पर चोरी हुई दो पेटी और कपड़े बिखरे मिले। रामकोला थाने के एसओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।