{"_id":"6a441e47dc3a019dce0fc46d","slug":"thieves-commit-theft-in-six-houses-and-a-shop-in-shahpur-uchki-patti-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162804-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शाहपुर उचकी पट्टी में छह घरों व दुकान में चोरों ने की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शाहपुर उचकी पट्टी में छह घरों व दुकान में चोरों ने की चोरी
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर उचकी पट्टी गांव में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने छह घरों और एक दुकान को निशाना बनाते हुए करीब सात लाख रुपये से अधिक की नकदी व आभूषण समेत मोबाइल फोन और साइकिल चोरी कर ली। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ तमकुहीराज विशुनपुरा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी ली। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।
शाहपुर उचकी पट्टी गांव निवासी हंसमुलाह अंसारी के घर में चोर सीढ़ी के रास्ते दाखिल हुए। उन्होंने पेटी, बक्सा, अलमारी और सूटकेस का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद और सोने के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। इसी रात चोर अमीर अंसारी के घर में छत के रास्ते घुसे और दो कमरों में रखी अलमारी, पेटी व बक्सा तोड़कर आठ हजार रुपये नकद के अलावा झुमका, नथिया, पाजेब, मेहंदी छल्ला, मंगलसूत्र, बिछिया और बच्चों का कड़ा लेकर फरार हो गए।चोरों ने इसहाक के घर से 8,240 रुपये नकद और अन्य सामान भी पार कर दिया। मुस्तफा के घर से दो एंड्रॉयड मोबाइल, लालबाबू का एक एंड्रॉयड मोबाइल और मुस्तकीम के घर से एक साइकिल भी चोरी हो गई। सीओ जयंत यादव ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और चोरी का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है।