फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   thief caught and beaten

तिवारीपट्टी गांव की घटना

Tue, 02 Jul 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
thief caught and beaten
तिवारी पट्टी गांव में पशु चोरी के आरोप में लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ कर पेड़ में बांध दिया। - फोटो : KUSHINAGAR
गाय चुराते पकड़ा, पीटकर पेड़ से बांधा
विज्ञापन

गौरीश्रीराम। सेवरही थाना क्षेत्र के तिवारीपट्टी गांव में सोमवार की रात गाय चुराते व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पेड़ से बांध दिया। गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो चोर को उसे सौंप दिया।
इस गांव के महेंद्र कुशवाहा गाय पाल रखे हैं। उसे खरीदने के लिए तीन दिन से एक व्यक्ति आ रहा था। सोमवार की रात खूंटे से बंधी गाय को वहां न देखकर घरवाले ढूंढने लगे। तभी गांव में वह व्यक्ति दिख गया, जो गाय को खरीदने के लिए आता था। उसे लोगों ने पकड़ लिया। उन लोगों उसे रस्सी से बांध दिया और जमकर पिटाई की। तब उसने अपना नाम मोहम्मद कुरैशी बताया। उसने यह भी बताया कि वह पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया गांव का निवासी है। जब लोगों ने गाय के बारे में उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि गाय को गणेशापट्टी गांव में रेलवे लाइन के किनारे पेड़ में बांधा है। उसके बाद लोग उसे लेकर उस जगह गए, जहां गाय बांधी थी। गाय और उस चोर को पुन: गांव में लाए तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर उसे सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सेवरही थाने के एसओ ने बताया कि गाय चोरी हो गई थी। गांववाले उसे ढूंढ रहे थे, तभी यह व्यक्ति मिल गया। वह नशे में था। उसे गांववालों ने पुलिस को सौंपा। थाने लाकर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed