फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   They staged several parties including Congress MLA

कांग्रेस विधायक सहित कई दलों के लोगों ने धरना दिया

Fri, 27 May 2016 11:27 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 27 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
They staged several parties including Congress MLA
एसपी ने समझाकर शांत कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। चौकी इंचार्ज के धक्के से खलील नाम के बुजुर्ग के मूर्छित होने और उसके बाद मौत से नाराज लोगों को देर रात एसपी ने समझाकर शांत तो कर दिया, लेकिन बात यहीं तक खत्म नहीं हुई। मुख्यालय वापस लौटते समय उन्हें फिर सूचना मिली की पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर कांग्रेस विधायक सहित कई दलों लोगों ने अपने समर्थकों के साथ धरना शुरू कर दिया है। वह धरनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन



काफी देर तक मान मनौव्वल के बाद लोगों ने रात के लगभग एक बजे इस आश्वासन पर धरना समाप्त किया कि प्रकरण की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार की शाम तरयासुजान थानाक्षेत्र के कोईंदी बुजुर्ग गांव के निवासी खलील अंसारी तमकुहीराज चौकी प्रभारी के धक्का देने के बाद बेहोश हो गए थे। पुलिस ने उन्हें तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया था, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उसके बाद परिवारीजन और काफी संख्या में गांव के लोगों ने पुलिस चौकी के सामने सड़क पर शव रखकर जाम किया था।
विज्ञापन


देर रात एसपी दीपक कुमार भट्ट के मौके पर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आश्वासन देने पर जाम समाप्त हो गया था। एसपी वापस लौट रहे थे, तभी उन्हें क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू के अपने समर्थकों के साथ धरना देने की सूचना मिली। धरनास्थल पर पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीमुल्लाह अंसारी भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा के अजय राय, अजय तिवारी, सपा के सुरेंद्र राय, अवधेश राय, सुरेश यादव, नौशाद खान, नियामतुल्लाह अंसारी, बसपा के विजय राय, ब्लॉक प्रमुख वशिष्ठ राय सहित कई लोग पुलिस चौकी पर पहुंचकर इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे।

एसपी ने इन सभी से वार्ता की। रात को करीब एक बजे तक हंगामा होता रहा, जिस पर एसपी ने चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने की पुन: घोषणा की और तहरीर के आधार पर तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


उन्होंने आश्रितों को किसान बीमा योजना के तहत सहायता दिलाने के लिए तहसील प्रशासन से सिफ ारिश करने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रकरण की जांच का जिम्मा सीओ तमकुहीराज को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed