फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There will be smooth traffic from highway to Deoria turn on New Year

Kushinagar News: नए साल पर हाईवे से देवरिया मोड़ तक रहेगा सुचारू यातायात

Sun, 31 Dec 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
There will be smooth traffic from highway to Deoria turn on New Year
पकवा इनार। नववर्ष पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए एसडीएम व सीओ ने विभिन्न स्थलों का जायजा लिया। मातहतों को जरूरी बंदोबस्त करने का दिशा निर्देश दिया। कहा कि हाईवे से देवरिया मोड़ तक सुचारू यातायात के लिए मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह एसडीएम योगेश्वर सिंह व सीओ कुंदन सिंह एनएच-28 स्थित झुंगवा क्रांसिंग पहुंचे। यहां कट को बंद करने के निर्देश दिए। कहा कि सिर्फ वीआईपी व अफसरों के वाहनों के लिए प्रबंध रहेगा। वहीं, जेटी बाबू तिराहे के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के साइड लेन से आवागमन चालू कराने के लिए एनएचएआई के अधिकारी से वार्ता की। जलभराव सहित सड़क पर फैले मलबे आदि हटाकर आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय से भी काॅलेज स्टेडियम में पार्किंग व परिसर में सरकारी व वीआईपी गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी वार्ता की। इसके अलावा बुद्ध स्थली क्षेत्र में दौरा कर व्यवस्था को मुकम्मल किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय, टीएसआई सत्य सान्याल शर्मा, चौकी इंचार्ज विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed