फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There will be competitions on National Sports Day, preparations are in full swing

Kushinagar News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर होंगी प्रतियोगिताएं, तैयारी तेज

Thu, 28 Aug 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
There will be competitions on National Sports Day, preparations are in full swing
पडरौना। राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस 29 अगस्त को मनाया जाएगा। इस मौके पर जिला स्टेडियम परिसर में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसका समापन 31 अगस्त को होगा।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता होगी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को खेल विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल विभाग की तरफ से आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की समय सारणी जारी की गई है। इसके अनुसार 30 अगस्त को सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की तैराकी और बालक वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए जिले के सभी प्रधानाचार्य, खेल संगठन के सचिवों को पत्र भेज दिया गयया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क होगा। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को खेल विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed