फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There was chaos due to the death of four friends in the accident

Kushinagar News: हादसे में चार दोस्तों की माैत से मचा कोहराम

Wed, 29 Jan 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
There was chaos due to the death of four friends in the accident
हाटा। देवरिया के हेमितपुर में बाइक सवार जिन चार दोस्तों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। उनमें से हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय गांव के नितेश सिंह का उसी दिन जन्मदिन था। उसी की जन्म दिन की पार्टी में सभी दोस्त बाइक से कुशीनगर गए हुए थे। पार्टी समाप्त करने के बाद चारों एक ही बाइक से लौट रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। इससे सभी के घर में कोहराम मच गया। मुंडेरा उपाध्याय गांव के रहने वाले नितेश सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। तीन बहने थी, जिनकी शादी हो चुकी है। पिता गुजरात में जेसीबी चालक है। उसके मौत की सूचना मिलते ही उसके घर मातम छा गया। सहबाजपुर गांव का पिंटू गोंड भी है। वह अपने मामा के घर देवरिया जिले के मठिया गांव में रहता था। बताया जा रहा है कि उसके मामा संतराज के 20 वर्षीय पुत्र की कुछ साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद पिंटू के मामा ने उसे गोद ले लिया। इसके बाद वह मामा के घर मठिया ही रहता था।
विज्ञापन

मृत अतुल सिंह भैंसहा के रहने वाले विनोद कुमार सिंह के दो बेटों में छोटा था। बड़ा बेटा आदित्य सिंह नीट की तैयारी करता है। मां मीना सिंह और पिता मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वहीं देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी रमायन गोड़ का बेटा अंकित तीन भाईयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed