{"_id":"665f88be381c30fce0057207","slug":"there-was-chaos-at-the-counting-venue-from-morning-to-afternoon-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-117802-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मतगणना स्थल पर रही सुबह से दोपहर तक गहमा-गहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मतगणना स्थल पर रही सुबह से दोपहर तक गहमा-गहमी
Wed, 05 Jun 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर मंगलवार की सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल रहा। सुबह छह बजे से ही उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के एजेंट पहुंचने लगे। बैलेट पेपर की काउंटिंग शुरू होने के बाद भीड़ और बढ़ने लगी। थोड़ी देर बाद अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मतगणना स्थल पर लोग इधर-उधर भागने लगे। बारिश थमने के बाद फिर काउंटिंग टेबल के आगे एजेंट अपने प्रत्याशियों के मतों की गिनती कराने में व्यस्त हो गए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तो भाजपा प्रत्याशी हर राउंड में बढ़त बनाने लगे। भाजपा प्रत्याशी के लंबी छलांग लगाने के बाद दोपहर बाद से ही मतगणना स्थल खाली होने लगा। सपा, बसपा और राशोसपा के समर्थक मतगणना स्थल से जाने लगे। शाम छह बजे तक मतगणना स्थल पर सिर्फ भाजपा के ही समर्थक जमे रहे।
सातवें चरण में मतदान संपन्न होने के बाद लोगों की निगाहें मतगणना पर जा टिकीं थीं। सभी चार जून के उस समय का इंतजार कर रहे थे, जब ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना था। मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू की गई। इसको लेकर सुबह छह बजे से ही मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के समर्थक और एजेंट पहुंचने लगे। थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था के बीच से होकर एजेंट और मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों को मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर जाने की अनुमति मिली। शुरुआती रुझानों में इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह सैंथवार ने जब पहले राउंड में बढ़त बनाई तो गठबंधन के खेमे में भारी उत्साह देखने को मिला। एजेंट अपने टेबल पर तब तक जमे रहे, जब तक गठबंधन प्रत्याशी भाजपा पर भारी पड़ते नजर आए। दूसरे और तीसरे राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे को बढ़त मिली और इसके बाद सभी राउंड की गणना में वह जीत की तरफ लंबी छलांग लगाने लगे। जैसे-जैसे उन्हें बढ़त मिलती गई तो गठबंधन समेत सभी दल के प्रत्याशियों के समर्थक मतगणना स्थल से वापस होने लगे।
0
बिना पास नहीं मिली अंदर एंट्री :
मतगणना स्थल पर उन्हें ही जाने की अनुमति थी, जिन्हें प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल पर जाने के लिए अधिकृत पास जारी किया गया था। थ्री लेयर सुरक्षा के बीच से होकर ही लोगों को अंदर एंटी मिली। मतगणना स्थल के 100 मीटर की परिधि में हर तरफ पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। बैरिकेडिंग कर आने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट कर दूसरे रास्ते भेजा गया।
विज्ञापन
0
फोन पर परिणाम जानने को उत्सुक दिखें लोग
लोकसभा चुनाव का परिणाम जानने के लिए हर कोई उत्सुक नजर आया। मतगणना स्थल पर मौजूद परिचितों को फोनकर लोग परिणाम जानने की कोशिश करते रहे। कुछ लोग गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर परिणाम जानने में जुटे रहे। पहले राउंड में गठबंधन प्रत्याशी की बढ़त के बाद लोगों को परिणाम जानने की उत्सुकता और बढ़ गई।