फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There was an outcry in the family as soon as the dead body arrived from Rajasthan.

Kushinagar News: राजस्थान से शव पहुंचते ही परिवार में मची चीख-पुकार

Sat, 04 May 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
There was an outcry in the family as soon as the dead body arrived from Rajasthan.
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीभार के टोला इनरपट्टी निवासी 25 वर्षीय युवक का शव राजस्थान के जोधपुर से घर पहुंचा। युवक का शव पहुंचते ही परिवार में चीखपुकार मच गया। ठाढ़ीभार के इनरपट्टी निवासी यशवंत कुशवाहा सिविल इंजीनियर थे। वे राजस्थान के जोधपुर के एक कंपनी में कार्य करता था। करीब एक माह पहले गांव से राजस्थान गए थे। बीते 25 अप्रैल को कंपनी से कमरे पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान वे किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। शुक्रवार की शाम उनका शव गांव पहुंचा, तो परिसर में चीख-पुकार मच गई। कुछ देर बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन


0

डीएम ने किया निरीक्षण
दुदही। विशुनपुरा थाने के ठाढीभार गांव में हुए नाली के सीमांकन का निरीक्षण डीएम उमेश मिश्रा ने किया। तुर्कपटटी थाना के विजयपुर उत्तरपटटी निवासी रामनरेश यादव ने उच्च न्यायालय प्रयागराज में वाद दायर किया था। न्यायालय के आदेश पर नाली की भूमि आराजी संख्या 2971/०.101 हेक्टेयर का सीमाकंन तमकुहीराज राजस्व टीम किया। शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्र ने न्यायालय के आदेश के मुताबिक हुए सीमांकन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान तमकुहीराज विकास चंद, तहसीलदार चंदन शर्मा, राजस्व निरीक्षक मुख्तार अहमद, लेखपाल संघ के अध्यक्ष शैलेष मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


0
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि बरवापट्टी थाना क्षेत्र के चोबेया पठखौली निवासी सत्या उर्फ राजन को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


0


दो नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

हाटा। बेलवा गांव में आई एक बरात के दौरान हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने दो नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया है।

हाटा कोतवाली के बेलवा सुदामा गांव निवासी छोटेलाल ने पुलिस को दिए तहरीर मेें बताया कि 21 अप्रैल को उनके भाई के लड़की की बारात आई थी। रात करीब 11 बजे पड़ोस के रहने वाले दो लोगों ने अपने साथियों के साथ उनके घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे। महिलाओं ने शोर मचाया तो उनका बेटा कुंदन वहां पहुंचकर विरोध करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी कुंदन पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed