{"_id":"680d35adaf3f372d2b024a24","slug":"there-was-a-jam-in-kaptanganj-the-ambulance-was-also-stuck-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-136334-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कप्तानगंज में लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कप्तानगंज में लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी
Sun, 27 Apr 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के चकबंदी चौक पर बीच सड़क में दुकानदारों के मनमाने तरीके से सब्जी की दुकान लगाने के चलते जाम की समस्या प्रतिदिन चार से पांच घंटे रहती हैं। इसका असर पूरे कस्बा में रहता है। जाम से बचने के लिए छोटी और दो पहिया वाहन गलियों का सहारा लेते हैं जिसकी शिकायतें प्रशासन से होती रहती हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ।
कप्तानगंज-हाटा मार्ग के चकबंदी चौक पर सड़क के दोनों तरफ सब्जी दुकानदारों द्वारा मनमानी तरीके से दुकान लगाई जाती है। इसके चलते पूरी सड़क प्रतिदिन चार से पांच घंटे जाम रहती है। शनिवार को सुबह करीब आठ बजे एक प्राइवेट को एंबुलेंस महज पचास मीटर लंबी दूरी को तय करने में आधा घंटे का समय लग गया। कस्बे के मुकेश सिंह, माधव सिंह, योगेन्द्र सिंह, गौरी शंकर वर्मा, मिथिलेश मिश्रा, अशोक पाण्डेय, श्याम सिंह, अभय मद्धेशिया, राम प्रीत गुप्ता, दीनानाथ शुक्ला, हरिओम मिश्रा, अंकित सिंह, पुनीत मिश्रा आदि का कहना है कि जाम की समस्या से आवागमन प्रभावित होता है।