फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There is no provision of ultrasound in the city hospital, patients go five kilometers away

Kushinagar News: नगर के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं, पांच किलोमीटर दूर जाते हैं मरीज

Tue, 10 Jan 2023 04:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2023 04:48 PM IST
सार

कुशीनगर जिला अस्पताल तो कोई निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए जाता है। दोनों अस्पतालों के प्रभारी डॉ. संजीव सुमन ने बताया कि अभी यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं हो पाई है। मरीज जिला अस्पताल या निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जाते हैं।

विज्ञापन
There is no provision of ultrasound in the city hospital, patients go five kilometers away
पडरौना का पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

कभी जिला अस्पताल के रूप में संचालित शहर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं लग पाई है। इसी अस्पताल से लगा राजकीय महिला अस्पताल भी है। वहां भी अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन


पडरौना नगर में काफी पुराना पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय तथा राजकीय महिला अस्पताल संचालित होता है। वर्ष 2007 से पहले तक यह जिला अस्पताल के रूप में संचालित होता था। जनपद मुख्यालय पर जिला अस्पताल बन जाने के बाद अस्पताल पांच किलोमीटर दूर चला गया।
विज्ञापन


फिर भी पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय तथा राजकीय महिला अस्पताल में पडरौना शहर सहित आस-पास के जंगल बेलवा, खिरकिया, बांसी, केवल छपरा, बंधूछपरा, भटवलिया, भरवलिया, सिधुआं बाजार सहित कई गांवों के लोग अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां महिला मरीजों की संख्या अधिक रहती है, लेकिन यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने के कारण मरीजों को दूर जाना पड़ता है। कोई जिला अस्पताल तो कोई निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए जाता है। दोनों अस्पतालों के प्रभारी डॉ. संजीव सुमन ने बताया कि अभी यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं हो पाई है। मरीज जिला अस्पताल या निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed