फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There is no facility of pure drinking water in the localities included in the urban area.

नगरीय क्षेत्र में शामिल मोहल्लों में शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं

Thu, 05 May 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
There is no facility of pure drinking water in the localities included in the urban area.
पकड़ियार पूरबपट्टी में नल से पानी भरते बच्चे।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
नगरीय क्षेत्र में शामिल मोहल्लों में शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं
विज्ञापन

दो वर्ष पहले नगर सीमा विस्तार में शामिल हुए गांव के लोग खरीदकर पी रहे पानी
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। सेवरही नगर पंचायत का सीमा विस्तार हुए दो साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अब तक सीमा विस्तार वाले मोहल्लों में पेयजल की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग हैंडपंप अथवा खरीदकर पीना पी रहे हैं।
सेवरही नगर पंचायत के सीमा विस्तार में सुमही संतपट्टी, कत्तौरा, पकड़ियार पूरबपट्टी, अवदान टोला, सरगटिया, सिराज नगर, बनरहा पूरबपट्टी आदि गांव को सेवरही नगर क्षेत्र में शामिल किया गया था। नगर पंचायत में शामिल होने पर लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें भी नगर जैसी सुविधाएं मिलने लगेगी, लेकिन दो साल बाद भी न तो पेयजल का इंतजाम कराया गया और न ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ लोगों को पेयजल की चिंता सताने लगी है। लोगों का कहना है कि जल जीवन का आधार है। बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के लव जायसवाल, अभिषेक शुक्ल, मक्खन जायसवाल, ओमप्रकाश शर्मा, राजेश्वर गुप्ता, राजेश यादव, भोला श्रीवास्तव, बैजनाथ राय, सुभाष यादव, केदार वर्मा आदि ने नगर पंचायत प्रशासन से नगरीय क्षेत्र में शामिल गांवों में पेयजल सुविधा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शासन को भेेजा गया है प्रस्ताव : चेयरमैन
सेवरही नगर पंचायत के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा का कहना है कि पेयजल की सुविधा के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed