फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There is no cardiology doctor in the medical college, patients are being referred to Gorakhpur.

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलाजी के डॉक्टर नहीं, गोरखपुर रेफर हो रहे मरीज

Fri, 06 Feb 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
There is no cardiology doctor in the medical college, patients are being referred to Gorakhpur.
मेडिकल काॅलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़।
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी विभाग सिर्फ नाम का रह गया है। डॉक्टर नहीं होने के अभाव में हृदय रोगियों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है और गंभीर मरीजों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ रहा है। एक साल में दो कार्डियोलॉजिस्ट ने ज्वाइन किया, लेकिन दोनों ही दो माह के अंदर अव्यवस्थाओं के कारण नौकरी छोड़कर चले गए। इससे मरीजों को सांसत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ईसीजी के अलावा हृदय रोगियों की जांच के लिए कोई आधुनिक मशीन उपलब्ध नहीं है। न तो इको, न टीएमटी और न ही अन्य आवश्यक जांच उपकरण। ऐसे में डॉक्टर चाहकर भी मरीजों का समुचित परीक्षण और इलाज नहीं कर पा रहे हैं। बीते तीन माह में कार्डियोलॉजी से जुड़े 212 मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन संसाधनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में अधिकांश को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त खर्च के साथ-साथ समय और परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना के पीछे उद्देश्य जिले के मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना था, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों के टिक न पाने और सुविधाओं के अभाव ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। हृदय रोग जैसे गंभीर मामलों में रेफर करना ही डॉक्टरों की मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि कार्डियोलाजी के डॉक्टर बीच में आए थे, लेकिन छोड़कर चले गए। इसके लिए विज्ञापन निकाला गया है। कार्डियो के जो मरीज आते हैं, उनका इलाज फिजिशियन करते हैं, नहीं तो बीआरडी या एम्स रेफर कर दिया जाता है। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed