फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There are no arrangements to protect against fog and cold in buses.

Kushinagar News: बसों में कोहरे और ठंड से बचाव के इंतजाम नदारद

Wed, 22 Nov 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
There are no arrangements to protect against fog and cold in buses.
पडरौना एआरएम ने दिए सभी बसों में ठंड और कोहरे से बचाव के इंतजाम करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेेंसी
पडरौना। बीते करीब एक सप्ताह से सुबह के समय कोहरा पड़ने लगा है, लेकिन रोडवेज की बहुत बसों में फॉग लाइट नहीं लगे हैं। कुछ पुरानी बसों के शीशे भी दुरुस्त नहीं हैं। ऐसे में ठंड बढ़ने और कोहरे में न केवल दुर्घटनाएं बढ़ जाएंगी, बल्कि यात्रियों को भी ठंड का सामना करना पड़ेगा।
नवंबर की शुरुआत में ही मौसम में बदलाव दिखने लगा है। मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा था। रात होते ही कुछ जगहों पर घना कोहरा हो जा रहा है। इसके चलते दृश्यता घट जा रही है। कोहरा सुबह पांच बजे तक छाया रह रहा है। सुबह के समय तापमान में भी गिरावट देखी गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पडरौना बस स्टेशन भवन निर्माणाधीन है। इसके चलते यात्रियों को इस वर्ष खुले में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ेगा। उधर कुछ एक बसों को छोड़ दिया जाए तो 24 में से अधिकांश निगम की बसों में फॉग लाइट या तो नहीं है, यदि हैं तो उनमें से अधिकांश काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सोमवार को डीएम उमेश मिश्र ने जिले के सभी निकाय और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़कों पर बने गड्ढ़ों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन परिवहन निगम की अधिकांश बसों में ठंड और कोहरे से बचाव के लिए अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है।

इस संबंध में पडरौना डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक त्योहार की वजह से व्यस्तता थी। आज ही डिपो के फोरमैन को सभी बसों में ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम कराने संबंधित जरूरी कार्य कराने का निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर सभी बसों में फाॅग लाइट लगाने के साथ अन्य मरम्मत कार्य करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed