फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   theft truck recovered, three arrested

कोल्ड ड्रिंक लदे चोरी हुए ट्रक के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2019 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
theft truck recovered, three arrested
गिरफ्तार अभियुक्तों के बारे में पुलिस लाइन में जानकारी देते एसपी विनोद कुमार मिश्र। - फोटो : KUSHINAGAR
कोल्ड ड्रिंक लदे चोरी हुए ट्रक के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बुधवार की रात कसया के निकट हाइवे से चोरी हुआ था ट्रक
पडरौना। बुधवार की रात कसया क्षेत्र से चोरी हुए कोल्ड ड्रिंक लदे ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने इस चोरी में प्रयुक्त की गई कार को भी बरामद कर लिया है। बरामद वाहनों और सामग्री की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस इसके साथ चोरी में संलिप्त तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के देगा शिवक सराय निवासी ट्रक चालक रामभवन ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर बताया कि 11 सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे कसया के निकट हाइवे के किनारे खड़ा कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कसया पुलिस सक्रिय हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने एसपी को सूचना दी और उनके निर्देशानुसार तत्काल टीम गठित कर चोरों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने देवरिया रोड स्थित पेट्रोलपंप से तीन चोरों अंकित मणि त्रिपाठी पुत्र रामजी मणि त्रिपाठी निवासी सबया थाना कसया, कृष्णा सिंह पुत्र प्रभात सिंह निवासी सबया थाना कसया और चोरी में प्रमुख कार के चालक पिंटू पुत्र वीरेंद्र निवासी सबया थाना कसया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक भी बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि कृष्णा सिंह के पास तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ ऑर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इन सभी के पास 5950 रुपये तथा तीन मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक जितेंद्र सिंह थाना कसया, एसआई विरेंद्र कुशवाहा, उमेश कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुशील यादव, विजय यादव और मनोज यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed