फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft of jewelery by breaking the cupboard and box of a locked house

Kushinagar News: बंद मकान का आलमारी और बॉक्स तोड़कर आभूषण की चोरी

Thu, 17 Oct 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 17 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Theft of jewelery by breaking the cupboard and box of a locked house
कसया। सिरसिया खोहियां में मंगलवार की रात घर में रखी आलमारी और बॉक्स को तोड़कर करीब तीन लाख के आभूषण लेकर चोर चंपत हो गए। परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं था। महिला बच्चों को लेकर मायके गई थी। महिला के पति बाहर रहते हैं। बुधवार की सुबह घर आने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सिरसिया खेहियां गांव के नन्हकू कुशवाहा मुंबई में रहकर काम करते हैं। पत्नी कौशल्या देवी बच्चों के साथ घर रहती हैं। शनिवार को उन्हें अपने पिता के अस्वस्थ होने की सूचना मिली। वह मकान में ताला बंद कर देवरिया के रामपुर कारखाना थाने के गांव शामपुर अपने मायके चली गईं। दो दिन बाद बुधवार की सुबह घर पहुंची तो अंदर के दो कमरों का ताला एवं आलमारी व बाक्स टूटा मिला। देखा तो उनके सारे साने-चांदी के आभूषण गायब थे। चोर छत की सीढ़ी का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे थे। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed