फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft of goods including cash from the shop by breaking the shutter

Kushinagar News: शटर तोड़कर दुकान से नकदी समेत सामान की चोरी

Fri, 25 Oct 2024 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Theft of goods including cash from the shop by breaking the shutter
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के सेखुई चौराहे पर स्थित एक मकान में स्थित दुकान का शटर तोड़कर नकदी व सामान की चोरी की गई है। इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खड्डा बुजुर्ग गांव निवासी राजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सेखुई चौराहे पर एक मकान में वह मूंगफली की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। आधी रात के बाद चोर उनकी दुकान का शटर तोड़कर आठ हजार रुपये समेत अन्य सामान चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद इस इसकी जानकारी हुई। इस संबंध में इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed