फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft of cash and jewelery by making a woman smell intoxicants

Kushinagar News: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी और आभूषण चोरी

Mon, 09 Sep 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Sep 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Theft of cash and jewelery by making a woman smell intoxicants
तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के अमवा गांव में शनिवार की देर रात चोर छत के रास्ते घुसकर नकदी और आभूषण उड़ा ले गए। गृह स्वामिनी का आरोप है कि चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अचेत कर दिया और बाद में चोरी की घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गए। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखा तो कई संदिग्ध महिला के घर की तरफ जाते नजर आए। फॉरेंसिक टीम छानबीन में जुट गई है। पांच माह के भीतर एक किमी के दायरे में चोरी की यह तीसरी घटना है। लोग पुलिस के गश्त पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

अमवा गांव निवासी फुला देवी पत्नी स्वर्गीय रामसकल विश्वकर्मा रोज की तरह शनिवार की रात भोजन करके सो गईं। सुबह उठने पर देखा कि मुख्य दरवाजा तो बंद है, लेकिन छत पर जाने वाली सीढ़ी का दरवाजा खुला है। घर के अंदर रखे बॉक्स का ताला टूटा पड़ा था और सामान घर में बिखरा पड़ा था। गृह स्वामी महिला के अनुसार बॉक्स में रखा बेटी के विवाह के लिए आभूषण में पांच सोने की अंगूठी, तीन चांदी की पॉजेब, दो सोने का झुमका, चार सोने की कील समेत नकद 12 हजार रुपये चोरी की गई है।
विज्ञापन

फुला देवी का कहना है कि चोरों ने उन्हें तथा उनकी बेटी को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। सीढ़ी के रास्ते में ही वह सोई हुईं थीं। सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर छानबीन में जुट गई। पड़ोस के घर का सीसीटीवी कैमरा भी पुलिस ने खंगाला, जिसमें देर रात 1:40 बजे कुछ लोग फुला देवी के घर की तरफ जाते और भोर में तीन बजे वापस आते दिख रहे हैं। इस संबंध में एसओ तुर्कपट्टी संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम गई थी। घटनास्थल की छानबीन की गई है। शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed