फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft in two houses by breaking the lock in Manjharia Tola of Kurmota

Kushinagar News: कुरमौटा के मंझरिया टोला में ताला तोड़कर दो घरों में चोरी

Thu, 26 Feb 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Theft in two houses by breaking the lock in Manjharia Tola of Kurmota
कुरमौटा के मंझरिया टोला में चोरी के बाद मौके पर जुटी पुलिस और ग्रामीण। सोशल मीडिया
कसया। थाना क्षेत्र के कुरमौटा के मंझरिया टोला में मंगलवार की रात दो सगे भाइयों के घरों का ताला तोड़कर चोर जेवरात और बर्तन उठा ले गए। बुधवार की भोर में जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच शुरू कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी जालंधर और गोविंद ने अपने पुराने मकान में सामान रखा था। दोनों परिवार नए मकान में सो रहे थे। बुधवार की सुबह गृहस्वामी पुराने मकान पर गए तो दरवाजे का ताला टूटा देख दंग रह गए। अंदर रखा बॉक्स भी गायब मिला। करीब 200 मीटर दूर बगीचे के पास गेहूं के खेत में टूटा खाली बॉक्स मिला। पीड़ितों के अनुसार जालंधर के बक्से से सोने की चेन, दो पाजेब, दो पायल, मंगलसूत्र, कान की बाली, दो जोड़ी हाथ पलानी, छागल, करधन, मांग टीका व अंगूठी समेत अन्य आभूषण चोरी हुए हैं। वहीं, गोविंद के बक्से से तीन पायल, पायजेब, दो झुमके, पीतल का थार और अन्य बर्तन गायब मिले।
विज्ञापन

सूचना पर हल्का इंचार्ज सुनील पटेल पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed