फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft in the jewelery shop by breaking the lock

ताला तोड़कर आभूषण की दुकान में चोरी

Sat, 17 Sep 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Theft in the jewelery shop by breaking the lock
चोरी से दुकानदार परेशान, दरोगा जी के चेहरे पर बिखरी मुस्कान: नरकटिया बाजार में दुकान से चोरी के बा? - फोटो : KUSHINAGAR
ताला तोड़कर आभूषण की दुकान में चोरी
विज्ञापन

घेरा गांव में नहर की पटरी पर पड़ी मिली तिजोरी
टेकुआटार (कुशीनगर)। कसया थाना क्षेत्र के नरकटिया बाजार स्थित आभूषण की दुकान में बृहस्पतिवार रात चोरी हो गई। शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान से 25 हजार रुपये व करीब गहने उठा ले गए। शुक्रवार सुबह आभूषण विक्रेता ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
नरकटिया बाजार में चंदेश्वर मद्धेशिया की आभूषण की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह टहलने निकले लोगों ने दुकान के शटर का ताला टूटा देखकर दुकानदार को जानकारी दी। चंदेश्वर मद्धेशिया दुकान पर पहुंचे। दुकान के भीतर तिजोरी नहीं थी। उन्होंने बताया कि तिजोरी में 25 हजार रुपये नकदी, 50 ग्राम सोना, चार किलो चांदी का सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन

लोगों ने तिजोरी की तलाश की तो घेरा गांव में नहर की पटरी पर तिजोरी पड़ी मिली। उसमें रखा सामान नहीं था। इस संबंध में कसया के एसएचओ डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed