फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   theft in sinduria bisunpur

सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर चोरी

Tue, 18 Oct 2022 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
theft in sinduria bisunpur
सेंदुरिया गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर चोरी
विज्ञापन

- आभूषण और कीमती सामान उठा ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के सिंदुरिया विशुनपुर निवासी गीता देवी के मकान में सोमवार की रात चोरी हो गई। सीढ़ी के रास्ते मकान के भीतर घुसे चोर संदूक उठा ले गए। उसमें ज्वेलरी और कीमती कपड़े रखे हुए थे। मंगलवार की सुबह परिवार के लोग जब जगे तो लोगों को इसकी जानकारी हुई।

विशुनपुर निवासी गीता देवी का मकान ईंट-भट्ठा के समीप है। सोमवार की रात घर में वह अपनी बेेटी के साथ सो रही थीं। रात में सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे की सिटकनी बंद कर दी। पूरा खंगालकर चले गए। मंगलवार की सुबह नींद खुलने पर गीता देवी को चोरी की जानकारी हुई। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

गीता देवी ने बताया कि चोरी गए गहने और कपड़ों की कीमत करीब 30 हजार रुपये होगी। बाद में टूटा हुआ बाक्स खेत में मिला।
इस संबंध में अहिरौली बाजार के एसएचओ पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। चोरों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed