{"_id":"64bc27d8b6d70a30410acd64","slug":"theft-in-school-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-1945-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोर उठा ले गए गैस सिलिंडर, नहीं बना एमडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोर उठा ले गए गैस सिलिंडर, नहीं बना एमडीएम
Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की ग्राम सभा पटखौली गांव घिवही टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की रात चोर रसोई घर का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर और राशन चुरा ले गए। इसकी वजह से शनिवार को एमडीएम नहीं बना। स्कूल में हुई चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई।
प्रधानाध्यापक सरिता कुशवाहा ने कप्तानगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कप्तानगंज एसओ विनय कुमार सिंह को दी गई तहरीर में कहा कि शनिवार को दोपहर दो बजे स्कूल बंद होने के बाद सभी शिक्षक घर चले गए। शुक्रवार की सुबह स्कूल पहुंचे तो रसोई घर में लगा ताला टूटा था। रसोई घर में देखा तो उसमें रखा दो रसोई गैस सिलिंडर, एक बोरा गेहूं और एक बोरा चावल गायब था।
स्कूल में भोजन बनाने का सामान चोरी होने से शनिवार को एमडीएम के तहत भोजन नहीं बना। इससे स्कूल आए 32 छात्र-छात्राओं को भूखे सोना पड़ा। शिक्षकों ने बताया कि कुछ माह पहले क्षेत्र के बसहिया उर्फ कप्तानगंज के टोला झझवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी चोरी हुई थी। पुलिस को तहरीर देने के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इस संबंध में कप्तानगंज बीईओ आशीष मिश्रा ने बताया कि स्कूल में चोरी होने की वजह से शनिवार को भोजन नहीं बना है। कप्तानगंज एसओ ने कहा कि स्कूल में चोरी होने की तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल की जा रही है।