{"_id":"66ac243384509c34870adfa9","slug":"theft-by-breaking-the-shutter-of-a-jewelery-shop-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-120895-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर चोरी
Fri, 02 Aug 2024 05:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
मथौली। मथौली नगर पंचायत में एक आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने आभूषण व नकदी समेत लाखों की चोरी की है। बृहस्पतिवार की सुबह इसकी जानकारी होने के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। व्यापारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली के सरदार भगत सिंह नगर निवासी सोनू वर्मा मथौली चौराहे पर आभूषण की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह बुधवार की रात को भी वह दुकान बंद कर अपने घर चले गये। बृहस्पतिवार की सुबह जब लोग टहल रहे थे तो देखा कि दुकान का शटर खुला है। लोगों ने इसकी सूचना सोनू वर्मा को दी। इस सूचना के बाद वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि दुकान में रखा दो किलो चांदी, दो सोने की अंगूठी, लॉकेट, नथिया, 15 ग्राम सोना समेत 14 हजार 500 रुपये नकद चोरी कर ली गई है। पीड़ित आभूषण व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। व्यापारी सोनू वर्मा ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कप्तानगंज एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।