फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft by breaking the locks of two jewelery shops in Muzdiha market

Kushinagar News: मुजडीहा बाजार में ज्वेलरी की दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

Wed, 29 Jan 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the locks of two jewelery shops in Muzdiha market
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के मुजडीहा बाजार में मंगलवार की रात को दो ज्वेलर्स की दुकान के शटर का ताला तोड़कर सामान लेकर चोर फरार हो गए। सामूहिक रूप से दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर निवासी अरविंद वर्मा मुजडीहा बाजार में किराए के मकान में आदित्य ज्वेलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान चलाता है। मंगलवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चला गया। रात करीब डेढ़ बजे बाजार में रहने वाले रविंद्र सिंह ने फोन से सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही रात में ही दुकान पर पहुंच कर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। तिजोरी तोड़कर उसमें रखा 150 ग्राम चांदी और एक हजार रुपये चोरी हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव बड़हरा नागा निवासी विनोद वर्मा भी मुजडीहा बाजार में किराए के मकान में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। उनकी भी दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में लगा एसी का स्टेबिलाइजर, कैमरे का डीवीआर, कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी लेकर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजडीहा बाजार के अरविंद वर्मा, विनोद वर्मा, रामकृष्ण वर्मा, अमित कुमार वर्मा, दुर्गेश, आजाद, विनोद साहनी, चतुरगुन, रामप्रवेश, आद्या यादव, सागर सिंह, रामप्रताप सिंह आदि व्यापारियों ने सामूहिक रूप से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में एसओ अहिरौली बाजार दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही हैं। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed