फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The young man's body was found buried in the soil; murder is suspected.

Kushinagar News: मिट्टी में दबा मिला युवक का शव, हत्या की आंशका

Sun, 18 Jan 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 18 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found buried in the soil; murder is suspected.
कसया। थाना क्षेत्र के खेसारी गिदहा में शनिवार की शाम मिट्टी में दबाया गया एक 35 वर्षीय शख्स का शव मिला। उसके चेहरे पर चोट का निशान था। राणा प्रताप सिंह के खेत में मिट्टी कटाई के दौरान करीब चार फुट अंदर शव दबा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और मौत की वजह की जानकारी होगी। इस संबंध में कसया एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि यह वही शव है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई करते हुए मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल के साथ साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed