फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The young man who went to bid farewell to his wife was held hostage

पत्नी की विदाई कराने गए युवक को बनाया बंधक

Wed, 18 May 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
The young man who went to bid farewell to his wife was held hostage
पत्नी की विदाई कराने गए युवक को बनाया बंधक
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की घटना
पिपरा बाजार(कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के दुबौली गांव में पत्नी की विदाई कराने गए युवक को ससुरालियों ने पिटाई कर पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस युवक सहित दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेरा खुर्द गांव निवासी मंटू कुशवाहा की शादी पड़ोस के गांव दुबौली में हुई है। एक वर्ष पहले उसका गवना हुआ था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह मंटू ससुराल पत्नी की विदाई कराने गया था। वहां ससुर, सास सहित अन्य लोगों ने किसी बात को लेकर युवक की पिटाई कर दी। उसके बाद उसे पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को मुक्त कराते हुए दोनों पक्षों के तीन लोगों को थाने ले गई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। युवक का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी को विदा नहीं कर रहे हैं। विरोध करने पर उसे मारा-पीटा गया और बंधक बना लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ गिरजेश उपाध्याय का कहना है कि युवक सहित तीन लोगों को थाने लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed