फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The young man who came to work as a plumber ran away with his bike

Kushinagar News: प्लंबर का काम करने आया युवक बाइक लेकर भागा

Wed, 25 Jun 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 25 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to work as a plumber ran away with his bike
फाजिलनगर। नगर पंचायत के सठियांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में प्लंबर का काम करने आया एक युवक सामान लाने के बहाने उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। काफी देर इंतजार के बाद जब वह नहीं लौटा तो पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया है। मोहल्ला निवासी मनोज कुमार कस्बे के ब्लाक रोड पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। बीते रविवार को एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और अपने को प्लंबर मिस्त्री बताकर काम करने को कहा। इसके बाद दुकानदार उसे घर ले जाकर उसे काम बताने के बाद मजदूरी तय कर काम उसको दिया दिया। कुछ देर बाद उसने कहा कि कुछ सामान की आवश्यकता है उसे लाना पड़ेगा। इसके बाद दुकानदार उसी अपनी बाइक देकर सामान लाने भेजकर कर दुकान पर चला गया। उसे लगा कि वह बाइक मकान पर रखकर काम कर रहा होगा। देर शाम घर पहुंचा तो पता चला की जब वह सामान लाने के लिए गया तबसे अबतक वापस नहीं आया है। देर रात्रि तक इंतजार करने के बाद भी जब तथाकथित प्लंबर मिस्त्री नहीं पहुंचा तो पीड़ित को लगा कि मेरी बाइक चोरी हो गई। इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पीआरबी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर उसे थाने आने को कहा। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दिया है। जिस व्यक्ति को बाइक दिया गया देने वाला दुकानदार के पास भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed