{"_id":"6839f4f420ebcc478b07a3c2","slug":"the-young-man-was-thrown-half-dead-near-the-house-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-138467-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक को अधमरा कर घर के पास फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक को अधमरा कर घर के पास फेंका
Fri, 30 May 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 30 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बिहार खुर्द गांव के उसरा टोला निवासी एक युवक की मनबढ़ों ने बृहस्पतिवार को बेरहमी से पिटाई कर दी।
अधमरा होने पर उसके घर के पास लाकर फेंक दिया। शुक्रवार की भोर में परिजनों ने उसे घर के बाहर बेहोशी की हालत में देखा। इसके बाद पीआरवी को सूचना दी।
पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी पर भेजा, यहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक अभी कुछ बोल नहीं पा रहा है। उसरा टोला निवासी 35 वर्षीय राजा यादव के घर वालों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को भोजन करने के बाद गर्मी अधिक होने पर घर से बाहर टहलने के लिए निकला। रात को परिवार के सभी सदस्य सो गए, सुबह नींद खुली तो घर के बाहर दरवाजे के बगल में अचेत लाल में मिला। शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी हैं। घर वालों ने बताया कि रात को भोजन करने के बाद अक्सर वह टहलने के लिए निकलता था। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। युवक को देखने से लग रहा था कि कई लोगों ने इसकी बेरहमी से पिटाई की है। सिर से लेकर पैर तक चोट के निशान हैं। इसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तमकुहीराज थानाध्यक्ष सुशील शुक्ला ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।