फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The young man took the girl to visit the fair and raped her.

Kushinagar News: मेला घुमाने ले गए युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Fri, 27 Oct 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The young man took the girl to visit the fair and raped her.
- गन्ने के खेत में दुष्कर्म के बाद की पिटाई, बनाया वीडियो, केस दर्ज
विज्ञापन

- शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी, रिश्तेदारी का है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। मेले में घुमाने ले गए युवक ने किशोरी के साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई की। घर पहुंची किशोरी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया है। खड्डा थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपी युवक किशोरी का रिश्तेदार भी है। आरोपी का इसके घर अक्सर आना-जाना था।
रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी रिश्तेदारी के युवक के साथ दो दिन पूर्व मेला घूमने गई थी। साथ में परिवार के अन्य सदस्य भी थे, लेकिन मेला में किशोरी का साथ घरवालों से छूट गया। आरोप है कि किशोरी को रिश्तेदारी का रहने वाला युवक गन्ने के खेत में लेकर चला गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई किया और धमकी दी। देर रात मेले से घर पहुंची किशोरी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवाले रिश्तेदारी के युवक से संपर्क करने का प्रयास किए, लेकिन वह मिला नहीं। बृहस्पतिवार को किशोरी को लेकर उसकी मां रामकोला थाने में पहुंची और पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज कर लिया।
इस संबंध में रामकोला थाने के इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed