फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The young man committed suicide by hanging himself from the ceiling hook in the room

Kushinagar News: कमरे में छत की कुंडी से फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Mon, 05 May 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 05 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself from the ceiling hook in the room
बोदरवार। ससुराल से शादी में शामिल होने के बाद देर रात घर लौटे पति ने कमरे में शनिवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह पत्नी घर पहुंची तो इसकी जानकारी हुई। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचती पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। खुदकुशी की वजह पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बनकटा उर्फ भरपुरवा निवासी द्वारिका प्रसाद का 27 वर्षीय बेटा ज्ञानदीप के ससुराल महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में शादी थी। पति-पत्नी दोनों उसमें शामिल होने गए थे। जयमाल के बाद शनिवार की देर रात को ज्ञानदीप घर चला अया, जबकि पत्नी बबिता नहीं आई। अचानक बबिता के मन में क्या आया कि रविवार को सुबह वह मायके वालों के साथ अपने ससुराल चली आई। अंदर से बंद दरवाजा खोलने के लिए कई बार आवाज दी, जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा तो पति की लाश छत की कुंडी से फंदे में लटक रही थी। इसके बाद वह चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर गांव वाले पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। थानाध्यक्ष चंद्र भूषण प्रजापति ने बताया कि खुदकुशी की वजह क्या है? इसका पता नहीं चल पा रहा है। पत्नी ने अभी कुछ नहीं बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed